{"_id":"6422cee56d000e0eb18533acd77f3b7d","slug":"bike-collision-woman-s-death-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से महिला की मौत
Pilibhit
Updated Sat, 01 Aug 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लकड़ी बीनने जंगल जा रही थाना व कसबा गजरौला निवासी 50 वर्षीय जैनम वी को बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गईं। घायल को परिवार वाले जिला अस्पताल लाए, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बाइक समेत भाग निकला।
विज्ञापन
हादसा पूरनपुर हाइवे पर थाना गजरौला क्षेत्र में हुआ। कसबा व थाना गजरौला निवासी अजीफ शाह ने बताया कि उनकी मां जैनम वी सुबह करीब 10 बजे माला जंगल में जलौनी लकड़ी बीनने के लिए पैदल जा रहीं थीं। माला पुल के पास आसाम हाइवे पर बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक बाइक समेत भाग निकला। सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए और घायल मां को लेकर जिला अस्पताल आए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जैनम वी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक अशोक बुद्धप्रिय ने बताया कि हादसे की सूचना मिली थी। वह मौके पर भी गए थे, लेकिन परिवार वालों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन