फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Big Road accident in Pilibhit Alto car collided with pickup many killed

पीलीभीत में बड़ा हादसा: हाईवे पर डीसीएम से टकराई कार, नैनीताल घूमने जा रहे लखनऊ के दंपती समेत चार की मौत

Sun, 03 Sep 2023 10:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 03 Sep 2023 10:05 AM IST
सार

Road Accident In Pilibhit: लखनऊ से पीलीभीत की तरफ आ रही कार सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में सीतापुर हाईवे पर गढ़वा चौकी के पास खड़ी डीसीएम से टकरा गई। हादसा तड़के 4:00 बजे करीब हुआ। हादसे में दंपती समेत चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Big Road accident in Pilibhit Alto car collided with pickup many killed
road accident in pilibhit - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में लखनऊ के दंपती समेत चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


लखनऊ से पीलीभीत की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में सीतापुर हाईवे पर गढ़वा चौकी के पास खड़ी डीसीएस से टकरा गई। हादसा तड़के 4:00 बजे करीब हुआ। कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे। लखनऊ से नैनीताल घूमने जा रहे थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रसव के बाद प्रसूता की मौत: आक्रोशित भीड़ ने घेरा अस्पताल, बुलानी पड़ी तीन थानों की पुलिस; तीन घंटे हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हादसे में इनकी हुई मौत 

हादसे में लखनऊ के खदरा निवासी अब्दुल्ला, उनकी पत्नी सायमा राहत, चचेरी बहन बुतुल और मरियम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। कार सवार अब्दुल्ला की आठ महीने की पुत्री अभीया और मरियम का भाई आमीन घायल हो गए। घायलों को पूरनपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बताया गया है कि कार सवार परिवार लखनऊ से नैनीताल घूमने जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी। परिजन पीलीभीत के लिए रवाना हो गए। 

घटनास्थल पर बस से टकराई दूसरी बस 

कार सवारों की चीख पुकार पर पंजाब से पलिया की ओर जा रही बस के चालक ने बस को धीमा कर दिया। इस दौरान पीछे से खुटार जा रही प्राइवेट बस की उससे टक्कर हो गई। इस हादसे से बस में चीख-पुकार मच गई। बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। बस में सवार कुछ सवारियां मामूली रूप से घायल हुई हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed