फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   big crocodile spotted in pond near inhabited area in Pilibhit

Pilibhit News: आबादी के निकट तालाब में देखा गया विशाल मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 19 Aug 2026 05:12 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 19 Aug 2026 05:12 PM IST
सार

माधोटांडा के एक तालाब से मगरमच्छों के लगातार बाहर आने से ग्रामीणों में दहशत है। इससे राहगीरों और बच्चों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बावजूद वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। 

विज्ञापन
big crocodile spotted in pond near inhabited area in Pilibhit
तालाब किनारे मगरमच्छ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत के माधोटांडा कस्बे में जिला पंचायत की कच्ची सड़क किनारे स्थित ग्राम पंचायत के तालाब से मगरमच्छ के बार-बार बाहर आने से ग्रामीणों में दहशत है। पिछले कई दिनों से मगरमच्छ तालाब से निकलकर सड़क और आसपास के मैदान में पहुंच रहा है। इससे राहगीरों, किसानों और कबाड़ गोदाम में काम करने वाले मजदूरों के साथ उनके बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम मगरमच्छ को पकड़ने के लिए मौके पर नहीं पहुंची है।

विज्ञापन




कस्बे के कब्रिस्तान के सामने कच्ची सड़क के किनारे ग्राम पंचायत का तालाब है। इसी के पास पप्पू कबाड़ी का बड़ा कबाड़ गोदाम है। गोदाम में रोजाना करीब एक दर्जन महिला और पुरुष काम करते हैं। कई मजदूर अपने छोटे बच्चों को भी साथ लेकर आते हैं। बच्चे अक्सर गोदाम के बाहर ही बैठे रहते हैं। तालाब के नजदीक होने के कारण मगरमच्छ के बाहर आने से किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। 
विज्ञापन


तालाब में तीन मगरमच्छ होने का दावा 
ग्रामीणों के मुताबिक विशाल मगरमच्छ लगभग रोजाना तालाब से निकलकर आसपास के मैदान में पहुंच जाता है। लोगों का कहना है कि वह आसपास मौजूद पशुओं के गोबर को खाने के लिए बाहर आता है और कुछ देर बाद वापस तालाब में चला जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब में एक बड़े मगरमच्छ के अलावा दो छोटे मगरमच्छ भी देखे गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मगरमच्छ के तालाब से बाहर निकलने की सूचना कई बार वन विभाग को दी जा चुकी है। इसके बावजूद टीम मौके पर नहीं पहुंची। डीएफओ भरत कुमार डीके का कहना है कि इस संबंध में क्षेत्रीय टीम को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रात में किसानों के लिए बढ़ा खतरा
तालाब के आसपास किसानों के खेत हैं। किसान दिन और रात खेतों पर आते-जाते रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दिन में तो मगरमच्छ दिखाई देने पर लोग रास्ता बदल लेते हैं, लेकिन रात में इसके अचानक सामने आने का खतरा बना रहता है। इससे लोगों का इस रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed