फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bicycle tour finale

लफ्फाजी का पुलिंदा हैं केंद्र सरकार के मंत्री

Wed, 12 Aug 2015 11:58 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 12 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bicycle tour finale
खादी एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और उनके मंत्री लफ्फाजी का पुलिंदा हैं। वह सपा की साइकिल रैली के समापन पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने साइकिल रैली के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाने को सपा ने पांच अगस्त से साइकिल रैलियां प्रारंभ की थीं। बुधवार को शहर के टनकपुर रोड स्थित पीलीभीत बारात घर में समारोह पूर्वक इसका समापन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सपा सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है। पूरनपुर विधायक पीतमराम ने भाजपा को फरेब और सांप्रदायिक की पार्टी बताया।
विज्ञापन

बरखेड़ा विधायक हेमराज वर्मा ने कहा कि भाजपा व्यापारियों और पूंजीपतियों की पार्टी है। इस देश में व्यापारी शासक होगा उस देश की जनता भिखारी रहेगी। जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने साइकिल रैली को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और आने वाले चुनाव में इसी जोश के साथ लगने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में तस्लीम शान खां, अशर्फीलाल, मोहन सिंह, नरेंद्र मिश्रा कट्टर, चंद्रसेन, अमित पाठक, योगेश्वर सिंह, अफजाल अहमद, अरूण कुमार सिंह, महेश वर्मा, अमर सिंह, प्रशांत शर्मा, मिन्हाजुद्दीन खां, लक्ष्मी सक्सेना, डिम्पल गौड़, शक्ति गुप्ता, शीला गंगवार, योगेश्वर सिंह, बीडी प्रजापति, रेहान खां, असलम जावेद, मोहम्मद मियां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed