फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bhoomi pujan program: Ten investors received invitation from the district

भूमि पूजन कार्यक्रम : जिले से दस निवेशकों को मिला निमंत्रण

Sun, 18 Feb 2024 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Bhoomi pujan program: Ten investors received invitation from the district
पीलीभीत। 19 फरवरी को लखनऊ में होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम में जिले से दस निवेशकों को बुलाया गया है। इसके साथ ही कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। डीएम ने इसके लिए जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही ब्लाॅक स्तर पर खंड विकास अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

19 फरवरी को लखनऊ में प्रधानमंत्री 10 लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ एक साथ करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपदों में भी होगा। जनपद में इसका प्रसारण मुख्यालय एवं सभी विधानसभाओं के ब्लाॅक पर किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले के भी दस लोगों को बुलावा पत्र मिला है। इन लोगों ने दस करोड़ से अधिक का निवेश किया है।
विज्ञापन

इसमें बीसलपुर में सोलर पैनल प्लांट, ललौरीखेड़ा में बैटरी प्लांट तो पूरनपुर क्षेत्र में चीनी मिल पर काम चल रहा है। उपायुक्त आत्मदेव शर्मा ने बताया कि तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर के एक होटल में साधी प्रसारण दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पाइपलाइन में हैं कई प्रोजेक्ट
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि जिले में करीब 1200 करोड़ का निवेश धरातल पर आएगा। इसके अलावा कई बड़े प्रोजेक्ट पाइप लाइन में हैं। कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट के लिए जमीन मिल गई है। वहीं रिलायंस के करीब 135 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को भी जमीन मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed