{"_id":"2cee28b6fb9976a8411fc088d103230e","slug":"bhagwat-katha-urn-out-the-first-day-of-the-trip-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" भागवत कथा के पहले दिन निकाली कलशयात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत कथा के पहले दिन निकाली कलशयात्रा
माधोटांडा।
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव नौजल्हा नकटहा में शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन महिला श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। इस मौके पर साध्वी रमा मंजरी ने कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान किया।
श्री भागवत कथा प्रचार मंडल के तत्वावधान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का मंगलवार को शुभारंभ हो गया। भागवत कथा के पहले दिन महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं शारदा नदी के तट पर पहुंची। यहां से महिलाएं कलश में जल लेकर गांव में घूमने के बाद कार्यक्रम स्थल पहुंची और कलशों को स्थापित किया। इसके बाद साध्वी रमा मंजरी ने श्रद्धालुओं को प्रवचन करते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों से दूर रहने व दुर्व्यसनों को त्यागने की बात कही। कहा कि प्रभु का स्मरण करने से हर हाल में पापों से छुटकारा मिल सकता है, बशर्ते किया गया पूजा पाठ पूरे मनोयोग से हो। मंडल के सदस्यों ने बताया कि भागवत कथा के तहत रोजाना दोपहर 12 बजे से दो बजे तक साध्वी द्वारा भागवत कथा सुनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।