{"_id":"5858ea35033fa9cd1dbf8650c9fd7043","slug":"beti-bachao-skit-looted-by-applause-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ नाटिका प्रस्तुत कर लूटी वाहवाही ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ नाटिका प्रस्तुत कर लूटी वाहवाही
plibhit
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खादी महोत्सव में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने अपने अभिनय, नृत्य और गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। देर रात तक चले कार्यक्रम का दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
जसवंतरी देवी मंदिर मैदान में चल रही खादी प्रदर्शनी एवं मेला (खादी महोत्सव) में रविवार को हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी नंदकुमार पटेल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी शासकीय अधिवक्ता काजी रिफाकत हुसैन फरहान ने किया। सबसे पहले लायंस विद्या मंदिर के बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की इसके बाद दिव्यानंद विद्या मंदिर के बच्चों ने जिले की गंगा-जमुनी संस्कृत पर लिखा गीत प्रस्तुत किया। लार्ड कृष्णा स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरी वहीं एचआरके पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने गीत सुनाया। ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मां माफ करना, प्रेम रतन धन पायो और लायंस स्कूल के बच्चों ने सत्यमेव जयते नृत्य कर वाहवाही लूटी। एचआरके लॉ कॉलेज के छात्रों ने बेटी बचाओ नाटिका प्रस्तुत कर बेटियों की घटती संख्या पर सभी का ध्यान आकर्षित किया। अंत में अतिथियों ने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अमित पाठक ने किया। एचआरके लॉ कॉलेज के प्राचार्य सखावत उल्ला खां, अमिताभ अग्निहोत्री, संजीव मिश्रा, जुबैर अनवर, राजेश वाजपेई सहित कई लोग थे।
विज्ञापन