फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Being honored by the Governor became memorable, boosted morale

Pilibhit News: राज्यपाल से सम्मानित होना बना यादगार, मनोबल से तरक्की को लगेंगे पंख

Fri, 30 Dec 2022 07:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Being honored by the Governor became memorable, boosted morale
दीक्षांत समारोह में सम्मानित होने के बाद खुशी जाहिर करतीं नूर फातिमा और रश्मि। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। पुष्प इंस्टीट्यूट कॉलेज की दो छात्राओं को बृहस्पतिवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। राज्यपाल और विश्वविद्यालय की कुुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने छात्राओं को गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने के बाद दोनों छात्राएं काफी खुश हैं।
विज्ञापन

पुष्प इंस्टीट्यूट कॉलेज की छात्रा और अमरिया ब्लॉक के गांव सिमरा बमनपुरी निवासी नूर फातिमा और शहर से सटे गांव खपरैल गौठिया निवासी रश्मि रानी ने एमएससी ग्रह विज्ञान में बेहतर प्रदर्शन किया था। नूर फातिमा ने 83.72 फीसदी अंक प्राप्त किए। जबकि रश्मि ने 76.9 फीसदी प्राप्त कर विश्वविद्यालय में टॉप किया। बृहस्पतिवार को राज्यपाल के हाथों सम्मानित होने के बाद दोनों छात्राओं के चहरे खिल गए।
विज्ञापन

नूर फातिमा का कहना है कि मेहनत का सिला मिला। सम्मानित होने से मनोबल बढ़ेगा, तरक्की में पंख लगेंगे। राज्यपाल के हाथों सम्मानित होने से मनोबल और बढ़ गया। वहीं, रश्मि का कहना है कि मेहनत रंग लाती है। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल द्वारा सम्मानित होने से काफी खुशी मिली। यह पल जीवन के लिए यादगार रहा। मेडल प्राप्त कर छात्राओं ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों और माता-पिता को दिया। महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ एस.पी.एस.संधू, निदेशक अनुज भटनागर ने दोनों छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed