फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Begging does not give you the right, show your power

‘भीख मांगने से नहीं मिलता अधिकार, अपनी शक्ति दिखाइए’

Mon, 20 Dec 2021 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Begging does not give you the right, show your power
संविदाकर्मियों के संवाद कार्यक्रम में समस्याएं सुनते वरुण गांधी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। विभिन्न विभागों में सेवारत संविदाकर्मियों के बीच पहुंचे सांसद वरुण गांधी ने कहा- भीख मांगने से कभी अधिकार नहीं मिलता। इसलिए अपनी शक्ति दिखाइए। ताकि अधिकार के लिए किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े।
विज्ञापन

यशवंतरी देवी मंदिर प्रांगण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षा मित्रों, आशा बहुओं, रोजगार सेवकों, अनुदेशकों के साथ जिले के विभिन्न विभागों में तैनात संविदा कर्मचारियों के संवाद कार्यक्रम में पहुंचे सांसद वरुण गांधी ने कहा कि- वह जान चुके हैं कि देश के किसान, मजदूर और नौजवान तथा निजीकरण से परेशान बैंककर्मियों की तरह आप भी बहुत कष्ट में हैं लेकिन भीख मांगने से कभी सम्मान और अधिकार नहीं मिलता। इसलिए अपनी ताकत को पहचानिए। खुद को संगठित करके इस कदर अपनी शक्ति दिखाइए कि अधिकारों के लिए किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े। उन्होंने कहा कि पिछले सवा साल से बड़ी बहादुरी के साथ हक की लड़ाई लड़ रहे किसानों का जब उन्होंने साथ दिया तो कुछ उनसे कहने लगे थे दल क्या सोचेगा पर मैंने कहा कि दल को तो हम समझा लेंगे लेकिन इससे पहले हमको सोचना है कि देश क्या सोचेगा। विभिन्न विभागों के संविदा कर्मचारियों के संवाद कार्यक्रम को संबोधित करने से पहले वह उनके साथ जमीन पर पर बैठकर उनका दर्द सुना। फिर मंच से संबोधित किया।
विज्ञापन

मुद्दे को सिर्फ संसद में नहीं उठाएंगे, खुद को दांव पर लगाने के लिए भी तैयार
सांसद ने संविदा कर्मचारियों से कहा कि वह उनकी बात को सिर्फ संसद में उठाने के लिए नहीं आए हैं, वह तो उठाऊंगा ही बल्कि खास तौर पर वह यह कहने आए हैं कि आपकी आवाज के इस रास्ते पर अगर खुद को दांव पर भी लगाना पड़े तो उसके लिए भी तैयार हूं। उन्होंने कहा कि वह ईमानदारी से काम करते हैं वह उनकी तरह नहीं हैं जो जुल्म और भ्रष्टाचार के बलबूते अपनी बड़ी-बड़ी कोठियां और कॉलोनियां खड़ी करते हैं। वह बोले- 13 साल से कोई वेतन नहीं लिया, न सरकारी गाड़ी से चलते हैं न सरकारी मकान में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घुटन के वातावरण को एकजुट होकर हटाना पड़ेगा
सांसद वरुण गांधी ने संविदाकर्मियों के बीच कहा कि हम आपके साथ यहां बैठे हैं, आवश्यकता होने पर आपकी ताकत और आवाज बनकर लखनऊ में भी आपके साथ बैठेंगे। उन्होंने कहा कि इस घुटन के वातावरण को अब हमें एकजुट खोकर हटाना पड़ेगा। वह पूरी तरह साथ हैं। उन्होंने समान वेतन प्रणाली, पेंशन और ग्रेच्युटी और हर मांग का समर्थन करते हुए और अपनी आवाज उनकी आवाज में जोड़ते हुए हर मंच हर स्तर पर साथ देने का संविदाकर्मियों को पूर्ण विश्वास दिलाया।

संविदाकर्मियों के बीच पहुंचे विधायक, संबोधित किया
संविदा कर्मियों के एक स्थान पर एकत्र होने की जानकारी पर विधायक संजय गंगवार भी पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को सुना और अपने संबोधन में कहा कि वह कर्मचारियों के साथ हैं। विधायक ने कहा कि कर्मचारियों के मुद्दों को शासन के संज्ञान में लाएंगे। इस मौके पर कर्मचारियों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed