फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Beaten at home in dispute over giving way, report filed

Pilibhit News: साइड देने के विवाद में घर में पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 12 Sep 2025 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 12 Sep 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Beaten at home in dispute over giving way, report filed
घुंघचाई। साइड देने को लेकर हुए विवाद में कबीरपुर कसगंजा गांव में घर में घुसकर ग्रामीण के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। बचाने आई उसकी पत्नी को भी पीट दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुर कसगंजा निवासी पप्पू शाह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दस सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे रास्ते पर साइड को लेकर बंडा थाना क्षेत्र के गांव नवादा ढाह निवासी कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर करीब चार बजे बंडा थाना क्षेत्र के गांव नवादा ढाह निवासी अरुण सिंह व उमेश सिंह अपने चार अज्ञात लोगों के साथ धारदार हथियारों से लेस होकर उसके घर में घुस आए। आरोपी उसके भाई नन्हे शाह के साथ गाली गलौज करने लगे, विरोध करने पर सभी ने मिलकर मारा पीटा।
विज्ञापन

इसके बाद सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा, बचाने आई पत्नी तबस्मुम को भी पीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घायल को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा है। थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed