{"_id":"655264111de2d7c56109817a","slug":"beaten-after-entering-the-house-report-against-seven-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-7513-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घर में घुसकर पीटा, सात के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घर में घुसकर पीटा, सात के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली के गांव कटैया में रविवार देरशाम कुछ लोगों ने एक ग्रामीण की घर में घुसकर पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी दी। हमलावरों ने ग्रामीण का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज की है।
गांव कटैया निवासी अतुल कुमार ने बताया कि रविवार रात लगभग आठ बजे वह अपने दरवाजे पर बैठे थे, तभी पुरानी रंजिश के तहत सुनील, सोनपाल, बलवीर, जगवीर, सरबती देवी, काजल कुमारी ने हमला बोल दिया। अतुल को बचाने आईं उनकी पत्नी रेनू और मां सोमवती को भी पीटा। कोतवाल एमके शुक्ला ने बताया कि अतुल कुमार की तहरीर पर बलवा, गालीगलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद