{"_id":"6268521356494471860c7f83","slug":"bear-reached-near-the-check-post-in-bifurcation-stampede-pilibhit-news-bly482856840","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइफरकेशन में चेक पोस्ट के पास पहुंचा भालू, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइफरकेशन में चेक पोस्ट के पास पहुंचा भालू, मची भगदड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलीनगर। जंगल के बीच बसी बाइफरकेशन कॉलोनी के आसपास भालू की सक्रियता जारी है। सोमवार देर रात भालू जंगल से बाहर निकलकर सिंचाई विभाग के चेक पोस्ट के निकट पहुंच गया। भालू को देख वहां मौजूद सिंचाई कर्मियों में भगदड़ मच गई। उन्होंने खुद को कमरे में सुरक्षित करने के बाद शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद भालू जंगल की ओर वापस लौटा।
महोफ और बराही रेंज के जंगल के बीच स्थित बाइफरकेशन सिंचाई परियोजना का मुख्यालय है। नहरों का जाल फैला होने के चलते देखरेख के लिए कॉलोनी भी बसी है। सिंचाई कर्मियों के अलावा कुछ वन विभाग के कर्मचारी भी रहते हैं। जंगल क्षेत्र होने के चलते कॉलोनी क्षेत्र में अक्सर वन्यजीवों की चहलकदमी बनी रहती है। इनमें भालू की सक्रियता अधिक रहती है। मुस्तफाबाद बैरियर क्षेत्र से निकलकर भालू पुल पर चहलकदमी करता रहता है।
रात के समय चेक पोस्ट पर सिंचाई विभाग के कर्मचारी तैनात रहते हैं। बराही रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि जंगल क्षेत्र होने के चलते भालू की चहलकदमी होती रहती है। वनकर्मियों को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।