फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bear attack on farmer puncturing sugarcane

गन्ने की गुड़ाई कर रहे किसान पर भालू का हमला

Thu, 06 Apr 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 06 Apr 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खेत पर गन्ने की गुड़ाई कर रहे किसान पर भालू ने हमला कर दिया, जिसमें किसान गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के एकजुट होने के बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। गजरौला क्षेत्र के माला कालोनी के रहने वाले किसान 40 वर्षीय मंगल पटारी बृहस्पतिवार सुबह खेत पर गन्ने की गुड़ाई करने गए थे। तभी जंगल से निकले भालू ने अचानक किसान पर हमला बोल दिया। इसमें किसान गंभीर रुप से घायल हो गया। उसकी चीख सुनकर आसपास के खेतों पर काम कर रहे लोग मौके पर जमा हो गए। तभी भालू किसान को छोड़कर जंगल की ओर लौट गया। इसकी जानकारी मिलने पर पहुंचे परिवारीजनों ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। ग्रामीणों का कहना था कि जंगल से सटे इलाकों में कभी बाघ तो कभी भालू हमला कर लोगों के लिए मुसीबत बनें हुए है। इसके बावजूद वनविभाग समाधान नहीं कर रहा है। लंबे समय से की जा रही तार फेंसिंग की मांग को भी पूरा नहीं किया जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed