फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Be donate blood Mahadani

रक्तदान कर बनें महादानी

Thu, 09 Jun 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 09 Jun 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिले में तीन रक्दान शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन के सहयोग से 13 जून को बीसलपुर और 15 जून को पूरनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर लगेगा। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 14 जून को शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविरों के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान सिस्टम कंप्यूटर एजूकेशन की ओर से पांच महादानियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

एक रक्त दान, बचाए चार की जान। जिले के तमाम स्वैच्छिक रक्तदाता अब तक हजारों लोगों की जिंदगी बचा चुके हैं लेकिन जिले की एकमात्र सरकारी ब्लड बैंक में कभी कभार दुर्लभ ग्रुप के ब्लड की कमी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन जाती है। ब्लड ग्रुप ए निगेटिव, एबी निगेटिव और ओ निगेटिव ऐसे ब्लड ग्रुप हैं, जो बहुत कम लोगों में पाए जाते हैं। ऐसे में इन ग्रुप के खून की जरूरत पड़ने पर अक्सर लोगों को जिले के अलावा बरेली और आसपास के जिलों में दौड़ लगानी पड़ती है। देरी होने या खून न मिलने पर रोगी की जान पर बन आती है। अमर उजाला फाउंडेशन ने सिस्टम कंप्यूटर एजूकेशन के सहयोग से रक्त की कमी को पूरा करने के लिए ही रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन


रक्तदान शिविरों का कार्यक्रम
13 जून- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर
14 जून- जिला अस्पताल स्थित राजकीय ब्लड बैंक
15 जून- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर

दो साल से आयोजित हो रहे हैं शिविर
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दो साल से जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के अलावा पूरनपुर और बीसलपुर में रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं। इनमें उत्साही स्वैच्छिक रक्तदाता बड़ी तादाद में पहुंचकर रक्तदान करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी करेंगे उद्घाटन
विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को जिला अस्पताल स्थित राजकीय ब्लड बैंक में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी मासूम अली सरवर करेंगे। इस दौरान सीएमओ डॉ. ओपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरसी शर्मा, राजकीय रक्तकोष प्रभारी डॉ. महावीर सिंह आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed