Pilibhit News: दिवाली पर संभलकर करें आतिशबाजी, आंखों और त्वचा का रखें ख्याल
खुशियों के त्योहार दीपावली पर आतिशबाजी करते समय सावधानी बरतें। अपनी आंखों और त्वचा का विशेष ख्याल रखें। थोड़ी सी लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली के उल्लास में सेहत का भी खास ख्याल रखें। आतिशबाजी छुड़ाते समय आंखों और त्वचा का ध्यान रखें। सांस से संबंधित समस्या वाले लोगों को अधिक एहतियात बरतने की आवश्यकता है। जरा सी लापरवाही बीमार कर सकती है। पीलीभीत में पर्व के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज प्रशासन अलर्ट हो गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी के अलावा दो जेआर और ईएमओ की ड्यूटी लगाई गई है।
खुशियों का त्योहार दीपावली भले ही लोग धूमधाम से मनाते हों, लेकिन पटाखे जलाने से कई बार लोगों को शारीरिक नुकसान भी पहुंचते है। दीपावली पर पटाखे से निकलने वाला धुंआ सांस के मरीजों को काफी नुकसान पहुंचाता है व उनको पटाखे के धुएं से सांस लेने में दिक्कत होती है।
वहीं, सावधानी से पटाखे नहीं जलाने के चलते कई बार लोग उसकी आग की चपेट में झुलस जाते हैं व त्वचा, आंख आदि को भी नुकसान पहुंचता है। सीएमएस की ओर से आई, ईएनटी,सर्जन व आर्थोपैडिक्स विशेषज्ञों की इमरजेंसी ऑनकॉल ड्यूटी लगाई गई है। वहीं दो चिकित्सक व ईएमओ की डयूटी वार्ड में लगाई गई है। सीएमएस रामाकांत सागर ने बताया कि पटाखे से जलने, सांस फूलने आदि मरीजों के लिए इमरजेंसी वार्ड में पूरे इंतजाम किए गए है।
अग्निशमन और पुलिस विभाग भी अलर्ट
दीपावली पर आग और हादसे समेत अन्य घटनाओं के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग के अलावा पुलिस और अग्निशमन विभाग भी अलर्ट हो गया है। अफसरों ने थाना प्रभारियों को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा आमजन को सूचनाओं का आदान प्रदान करने पर जोर दिया है। टीमों को अलर्ट किया गया है।
इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
डीएम- 9454417526
एसपी- 9454400301
सीएमओ- 9319201494
अग्निशमन अधिकारी- 9454418340
डायल-112
एंबुलेंस- 108,102