{"_id":"4fa8fe53a55adacde6a51dc427709d03","slug":"bdo-office-per-talabandi-ki-koshish-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ दफ्तर में तालाबंदी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ दफ्तर में तालाबंदी की कोशिश
बिलसंडा/पीलीभ्ाीत
Updated Wed, 28 Jan 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बिहारीपुर खुर्द में विकास कार्य न होने से नाराज गांव की भाकियू
विज्ञापन
नेत्री मुन्नी देवी कुछ साथियों के साथ ब्लॉक कार्यालय पहुंची और हंगामा
करने लगीं। उन्होंने बीडीओ दफ्तर पर ताला डालने का भी प्रयास किया। प्रधान
लिपिक ने जब रोकने की कोशिश की तो उनसे तीखी नोकझोंक हो गई। करीब एक घंटे
तक कार्यालय में अफरातफरी का माहौल रहा।
भाकियू महिला प्रकोष्ठ की ब्लॉक अध्यक्ष मुन्नी देवी, गोमती देवी, रामलली और अन्नापूर्णा के साथ ब्लॉक कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने ग्राम पंचायत हेमपुर के मजरा गांव बिहारीपुर खुर्द का विकास कार्य न होने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि प्रधान ने उनके गांव में 10 साल में कोई काम नहीं कराए। जबकि ग्रामनिधि और मनरेगा से अब तक लाखों रुपये निकाले जा चुके हैं।
कार्यालय में बीडीओ के न मिलने पर उन्होंने दफ्तर में ताला डालने का प्रयास किया। इसको लेकर प्रधान लिपिक विनय कुमार सिंह से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। मुन्नी देवी ने कहा कि गांव में विकास कार्य नहीं शुरू कराए गए तो वह कार्यकर्ताओं के साथ धरना-प्रदर्शन करेंगी।
उधर, प्रधान रामबहादुर का कहना है कि उन्होंने हाल ही में करीब 100 मीटर नाली खड़ंजा का निर्माण कराया है। धनराशि मिलने पर पुन: कार्य करा जाएगा। लिपिक ने बताया कि उसने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी है।