फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Barkhedha block chief Anita Rana's chair also slipped

बरखेड़ा ब्लॉक प्रमुख अनीता राना की कुर्सी भी छिनी

Mon, 30 Oct 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बरखेड़ा/ पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो  बरखेड़ा/ पीलीभीत। Updated Mon, 30 Oct 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Barkhedha block chief Anita Rana's chair also slipped
ब्लाक प्रमुख - फोटो : अमर उजाला
57 मतों से पास हुआ अविश्वास प्रस्ताव      
विज्ञापन

सपा समर्थित एक और ब्लॉक प्रमुख को भी अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। बरखेड़ा ब्लॉक प्रमुख अनीता राना के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव पर सोमवार को मतदान हुआ। जिसमें 89 में से 57 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। एक मत निरस्त हो गया।      

प्रदेश सत्ता परिवर्तन के बाद चल रही मुहिम के रूप में सोमवार को बरखेड़ा से सपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख अनीता राना को भी कुर्सी छोड़नी पड़ी। इससे पहले पूरनपुर, अमरिया और बिलसंडा ब्लॉक प्रमुखों की कुर्सी छिन चुकी है। बरखेड़ा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ बीडीसी सदस्य लक्ष्मी देवी के नेतृत्व में पेश अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा एवं मतदान के लिए सोमवार को बैठक बुलाई गई थी। बैठक का कोरम पूरा होने के लिए 45 सदस्यों की जरूरत थी। इसके सापेक्ष पहले एक घंटे में ही 58 सदस्य सभागार में दाखिल हो गए। कोरम पूरा होने पर पीठासीन अधिकारी/ एसडीएम बीसलपुर जेपी चौहान ने चर्चा प्रारंभ कराई। इसके बाद मतदान शुरू हुआ। 3.30 बजे तक सभी 58 सदस्यों ने मतदान कर किया। चार बजे से मतों की गिनती शुरू हुई जिसमें कुल 89 सदस्यों के सापेक्ष 58 ने मतदान किया। इसमें 57 मत अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पड़े जबकि एक मत निरस्त हो गया। इस प्रकार भारी बहुमत से अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया। इस मौके पर एसडीएम जेपी चौहान के अलावा बीडीओ जेसी जोशी, एडीओ पंचायत हरवंश कुमार सहित कई अधिकारी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed