फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bareilly youth killed, five injured in head-on collision between bikes

Pilibhit News: बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में बरेली के युवक की मौत, पांच घायल

Wed, 10 Sep 2025 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 10 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bareilly youth killed, five injured in head-on collision between bikes
न्यूरिया (पीलीभीत)। टनकपुर हाईवे पर थाना न्यूरिया क्षेत्र में सोमवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में बरेली के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसा न्यूरिया क्षेत्र में जनकपुरी और औरिया के बीच हुआ। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार दोनों बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हुई। हादसे में कुल छह युवक घायल हुए थे। इनमें न्यूरिया क्षेत्र के चार युवक एक ही बाइक पर सवार थे। जबकि दूसरे बाइक पर दो युवक सवार थे। एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में पहुंचे घायलों में बरेली के थाना क्योलड़िया के ग्राम जारपा मोहनपुर निवासी अरुण (24) पुत्र देवकीनंदन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जबकि अरुण के फुफेरा भाई राहुल पुत्र जंग बहादुर निवासी मलुकापुर थाना बीसलपुर के अलावा न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम मेथी सैदुल्लागंज निवासी करण कुमार पुत्र रामगोपाल, अरुण पुत्र दयाशंकर, राहुल पुत्र सूरज प्रसाद और बलराम पुत्र दयाराम घायल हो गए। सूचना पर रात को ही सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, प्रशिक्षु सीओ गायत्री यादव, कोतवाल राजीव कुमार सिंह फोर्स के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घायलों में करण और अरुण की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बरेली रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी सुभाष कुमार मावी ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed