{"_id":"5ceb96dc62ac61bb8e7438d7db7e5921","slug":"bareilly-route-undertaken-major-railway-line-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली रूट पर बड़ी रेल लाइन बिछाने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली रूट पर बड़ी रेल लाइन बिछाने का कार्य शुरू
पीलीभीत।
Updated Sat, 16 Jan 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत-भोजीपुरा ब्राडगेज कंवर्जन के तहत दो स्थानों पर रेल लाइन बिछाने को स्लीपर बिछाने का काम शुरू कर दिया गया। मंडल कार्यालय से आए अधिकारियों ने प्रस्तावित रेलवे प्लेटफार्म को लेकर पैमाइश की।
पीलीभीत-भोजीपुरा रेलमार्ग पर ललौरीखेड़ा-शाही के बीच व बिजौरिया रेलवे स्टेशन के समीप बड़ी रेल लाइन बिछाने को लेकर स्लीपर लगाने का काम शुरू कर दिया गया। इधर रेलवे प्लेटफार्म को बड़ी रेल लाइन के प्लेटफार्म में तब्दील करने की तैयारियां भी लगभग शुरू हो चुकी है। रेलवे प्लेटफार्म संख्या एक पर ट्रेनों का संचालन बंद हो चुका है।
इधर शनिवार को इज्जतनगर मंडल कार्यालय से आए अधिकारियों ने चल रहे ब्राडगेज कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों ने मुख्य प्लेटफार्म की भी पैमाइश की। बताते हैं कि प्रस्तावित प्लेटफॉर्म को लेकर मुख्य प्लेटफार्म को करीब तीन फिट कम किया जाएगा। ऐसे में प्लेटफार्म संकरा होने की संभावना जताई जा रही है। मंडल कार्यालय अधिकारियों ने इसको लेकर भी मंथन किया।