{"_id":"59cbed094f1c1b9f538b4b60","slug":"bank-takes-over-mill-for-non-repayment","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज अदा न करने पर बैंक ने राइस मिल पर कब्जा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज अदा न करने पर बैंक ने राइस मिल पर कब्जा लिया
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक से लिए गए 87 लाख के कर्ज को जमा न करने पर एक व्यापारी पर सख्ती की गई। बैंक प्रबंधन ने डीएम से अनुमति लेने के बाद राइस मिल पर कब्जा ले लिया है। किसी तरह का विवाद न हो, इसके लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
बीसलपुर रोड पर स्थित संदीप राइस मिल के मालिक पर बैंक ऑफ बड़ौदा का 87 लाख रुपये कर्ज बकाया था। इसको निपटाने के लिए कई बार बैंक प्रबंधन की ओर से नोटिस भेजे गए, लेकिन कर्ज चुकता नहीं किया जा सका। इसके बाद सख्ती करते हुए बैंक ने डीएम से राइस मिल को कुर्क करने की अनुमति ली। बुधवार को तहसीलदार विवेक मिश्रा, नायब तहसीलदार अजय सक्सेना, बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक अमित प्रकाश, एसओ चंद्र प्रकाश शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद राइस मिल पर बैंक पर अपना ताला लगाकर कब्जा ले लिया। इस दौरान मौके पर भीड़ लगी रही। बैंक प्रबंधक अमित प्रकाश ने बताया कि राइस मिल की 50 लाख की लिमिट बनवाई गई थी। उस पर 87 लाख का कर्ज बकाया था। इसको अदा न करने पर कार्रवाई की गई है।