फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   bank robbery attempt

बैंक में सुरंग लगाने वाले हाथ नहीं आए, तीसरे दिन पुलिस के हाथ रहे खाली

Fri, 10 Dec 2021 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
bank robbery attempt
पूरनपुर। पंजाब नेशनल बैंक शाखा में सुरंग बनाकर चोरी के प्रयास के मामले में पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट में चोरी के प्रयास की धारा बढ़ा दी। घटना के खुलासा को पुलिस के हाथ तीसरे दिन भी खाली रहे।
विज्ञापन

चोरों ने सोमवार की रात को शेरपुरकलां स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में सात फुट लंबी सुरंग बनाकर प्रवेश किया था। चोरों ने स्ट्रांग रूम के बाहरी गेट का शीशा तोड़कर उसमें प्रवेश किया। मगर स्ट्रांग रूम तक पहुंचने को दो गेट होने पर चोर स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच सके। डॉग स्क्वॉड, फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी दिनेश कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शीघ्र घटना के खुलासा के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही लापरवाही पर कांस्टेबल दीपक कुमार और अक्षय तोमर को निलंबित कर दिया। पुलिस ने शाखा मैनेजर नवीन कुमार टम्टा की ओर से नकबजनी और तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज की। घटना के खुलासा को पुलिस ने गांव के 10 लोगों को पूछताछ को हिरासत में लिया। खुलासा को तीन टीमें बनाई गई। मगर घटना का तीसरे दिन भी खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल रामसेवक ने बताया कि घटना का शीघ्र खुलासा होगा। उन्होंने बताया कि तहरीर में चोरी के प्रयास का बैंक शाखा प्रबंधक ने कही उल्लेख नहीं किया था। जबकि जांच में नकबजनी, तोड़फोड़ केे अलावा चोरी के प्रयास का मामला पाया गया। दर्ज रिपोर्ट में चोरी के प्रयास की धारा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed