फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bank linkage groups Camps will conduct

समूहों को बैंक लिंकेज  कराने को लगेंगे शिविर

Sat, 12 Mar 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sat, 12 Mar 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
 स्वयं सहायता समूहों को बैंक खाता खुलवाने के बाद ऋण प्राप्त करने में होने वाली दिक्कतों से निजात दिलाने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा। नाबार्ड के सहयोग से आयोजित होने वाले शिविरों में बैंक कर्मचारी समूह सदस्यों को जागरूक कर समूहों का बैंक से लिकेंज कराएंगे।
विज्ञापन

बेरोजगार लोगों को समूह बनाकर आत्मनिर्भर बनाने को विभिन्न योजनाओं के तहत स्वयं सहायता समूह बनाए जा रहे हैं। समूह बनाने के बाद एक बार तो बैंक इनका खाता खोल लेेते हैं, लेकिन बाद में ऋण उपलब्ध कराने में दिक्कत करते हैं। इस पर ग्रामीण विकास मंत्रालय के राज्यनिदेशक ने राज्यों को पत्र भेजकर बैंक लिंकेज कराने के लिए शिविरों का आयोजन कराने के निर्देश दिए हैं। इन शिविरों के लिए नाबार्ड से सहयोग दिया जा रहा है। इन शिविरों के आयोजन के लिए ग्राम्य विकास आयुक्त की ओर से जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है जिसमें ग्रामीण स्तर पर बैंक अधिकारियों के साथ शिविरों का आयोजन कराकर समूहों का बैंक लिंकेज कराना है। इसके लिए पिछले दिनों सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक कर लीड बैंक मैनेजर के माध्यम से सभी बैंकों को लिखा जा चुका है। इस बावत जानकारी करने पर डीडीएम नाबार्ड एके रावत ने बताया कि यूपी में कुल चार हजार शिविर आयोजित किए जाने हैं जिसमें 55 शिविर जिले में लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed