फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bakrid

जिसके घर पहुंच जाए, बकरा उसका

Sun, 10 Jul 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bakrid
पूरनपुर। एक बकरे पर मालिकाना हक जता रहे दो लोगों का विवाद कोतवाली तक पहुंच गया है। इस पर पुलिस ने एक तरीका निकाला कि बकरे को गांव में छोड़ दिया जाएगा। चोरी का आरोप लगा रहे युवक के घर अगर बकरा पहुंच गया तो मान लिया जाएगा कि उसका है। इस दौरान थाने बुलाई गईं बकरा बेचने वाली मां-बेटी ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

नगर का एक युवक बकरों की बिक्री का काम करता है। युवक ने चार जुलाई को सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव मनहरिया से तीन बकरे खरीदे थे। इस दौरान गांव गहलुइया के एक युवक ने उनमें से एक बकरा अपना होना बताया। कहा कि उसका बकरा कुछ दिन पहले चोरी हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि कोतवाली तक पहुंच गया। इस पर युवक को बकरा बेचने वाली मां-बेटी को भी बुलाया गया। पुलिस ने तय किया कि बकरा गांव गहलुइया में एक धार्मिक स्थल पर छोड़ा जाएगा। अगर बकरा युवक के घर पहुंच गया तब उसका माना जाएगा। पहले तो इस शर्त पर मां-बेटी तैयार नहीं हुई। हालांकि बाद में पुलिस का निर्णय मान लिया गया। हालांकि मां-बेटी ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप भी लगाया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि पुलिस पर अभद्रता का आरोप महिलाएं झूठा लगा रही थी। बकरे का विवाद आपसी समझौते से निपट गया है।
विज्ञापन

दोगुने रेट में बिक रहा बकरा
पूरनपुर। ईदुल अजहा पर कुर्बानी देने की परंपरा है। पुलिस प्रशासन की की सख्ती पर गोवंश की कुर्बानी लोग नहीं कर पाते। इस बार बकरा और पड्डों की खरीद-बिक्री तेज रही। ईदुल अजहा पर ढाई साल से कम आयु के पशु की कुर्बानी देना मना है। ढाई साल का बकरा कुछ दिन पहले तक सात से आठ हजार रुपये में बिक रहा था। ईदुल अजहा रविवार को होने के चलते बकरों की कीमतें दोगुने उछाल पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed