फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bajrang Dal workers created ruckus on information about conversion

धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा: घर के अंदर थे एक युवक और 25 महिलाएं, सूचना पर पहुंच गए बजरंग दल के कार्यकर्ता

Fri, 23 Jun 2023 02:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 23 Jun 2023 02:21 PM IST
सार

गांव पैनिया रामकिशन की रहने वाली अधेड़ महिला के घर बाहरी लोगों का आना जाना है। बीते तीन दिन से उसके घर पर एक युवक रुका हुआ था। बृहस्पतिवार कई महिलाएं उसके घर पहुंचीं। इसकी जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन
Bajrang Dal workers created ruckus on information about conversion
महिलाओं से पूछताछ करता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पैनिया रामकिशन में धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पिछले काफी समय से यहां एक घर में लोगों को आना जाना था। इसकी सूचना बजरंग के कार्यकर्ताओं को मिली तो वे मौके पर पहुंच गए। घर में कई महिलाएं और एक पुरुष मिला। इसके बाद पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन


थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पैनिया रामकिशन की रहने वाली अधेड़ महिला के घर बाहरी लोगों का आना जाना है। महिला के पति की मौत हो जाने के बाद वह घर में अकेले ही रहती है, जबकि उसके दो लड़के बाहर रहकर नौकरी करते हैं। कुछ समय से गया का रहने वाले युवक दिनेश सिंह चंद्रवंशी नाम का युवक महिला के घर आता जाता है। तीन दिनों से युवक महिला के घर रुका हुआ था। गांव के कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार को मामले की जानकारी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP : छह लड़कों ने युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज कराई तो घर पर हमला; पीड़ित परिवार ने छोड़ा गांव
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के साथ में थी किताब 

बजरंग दल के कई कार्यकर्ता वहां पर पहुंच गए। महिला के घर में एक युवक के अलावा 20-25 महिलाएं थीं। युवक के हाथ में एक किताब थी। इसे पढ़कर वह महिलाओं को कुछ बता रहा था। जब कार्यकर्ताओं ने युवक से सवाल जवाब किए तो वह हड़बड़ा गया। कार्यकर्ताओं ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। उनका आरोप है कि घर में महिलाओं का यहां पर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। 

बिलसंडा थाने के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एक युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। मौके से एक धार्मिक किताब भी बरामद हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed