{"_id":"685ae579731a9e5ad20c8e17","slug":"bajrang-dal-will-run-a-campaign-to-end-love-jihad-and-conversion-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-138406-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लव जेहाद और धर्मांतरण को खत्म करने के लिए बजरंग दल चलाएगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लव जेहाद और धर्मांतरण को खत्म करने के लिए बजरंग दल चलाएगा अभियान
विज्ञापन
पूरनपुर में विहिप व बजरंग दल की बैठक में शामिल लोग स्रोत : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। विहिप व बजरंग दल की बैठक में लव जेहाद, धर्मांतरण को जड़ से समाप्त करने का संकल्प किया गया। तय किया गया कि मठ-मंदिरों की संपत्ति पर कब्जे और फूहड़ता के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा।
नगर के एक होटल में सोमवार को हुई बैठक में विभाग संगठन मंत्री प्रिंस गौड़ ने कहा कि जिले में कुछ समय से लव जेहाद, मठ-मंदिरों की संपत्ति पर अवैध कब्जे बढ़े हैं। फूहड़ता और अश्लीलता बढ़ रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बजरंग दल सार्वजनिक स्थलों, रेस्टोरेंट, कैफे आदि में छापा मारेगा।
कहा गया कि प्रत्येक प्रखंड में कार्यकर्ता परिचय वर्ग का आयोजन किया जाएगा। नए कार्यकर्ताओं को संगठन की नीति, रीति की जानकारी देकर प्रशिक्षित किया जाएगा। बैठक में विभाग संगठन मंत्री प्रिंस गौड़ और अन्य कई कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
बैठक में सोशल मीडिया प्रमुख प्रतीक रघुवंशी का आभार व्यक्त किया गया। बैठक में जिला सह मंत्री रूम सिंह यादव और अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।