{"_id":"43de63fb8dec13bc4a99d69a7ed977ba","slug":"baifrkeshn-knock-the-tiger-cubs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइफरकेशन में बाघ शावक की दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइफरकेशन में बाघ शावक की दस्तक
Pilibhit
Updated Mon, 16 Nov 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइफरकेशन में बाघ व शावकों की दस्तक से ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। दहशत के चलते कर्मचारी डयूटी करने से कतराने लगे हैं।
विज्ञापन
नहरों के हेड के पास खीरी नहर में रात एक बाघ व शावक घूमते देखे गए। रात्रिकालीन ड्यूटी कर रहे कुछ कर्मचारियों की निगाह पड़ी तो वह घबरा गए। तत्काल उन्होंने इसकी जानकारी साथी कर्मचारियों को दी। हालांकि रात में कोई कर्मचारी उस ओर जाने का साहस नहीं कर सका। सोमवार सुबह कर्मचारी उक्त स्थान पर पहुंचे तो उन्हें बाघ के पगमार्क दिखे। इधर बाघ की चहलकदमी के बाद कर्मचारियों में दहशत है। कर्मचारियों ने रात्रिकालीन ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को टॉर्च आदि उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन