{"_id":"57c71cc64f1c1b386e2cb42a","slug":"b-ed-llb-holder-in-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड-एलएलबी धारक भी कतार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड-एलएलबी धारक भी कतार में
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
बेरोजगारी किस कदर बढ़ती जा रही है, इसका अंदाजा संविदा सफाई कर्मी की भर्ती को लेकर आए आवदेनों को देखकर लगाया जा सकता है। नगर पालिका में 162 संविदा सफाई कर्मी के पदों को लेकर जिलेभर के करीब 34192 लोगों ने आवेदन किया है।
प्रदेश सरकार द्वारा 40 हजार संविदा सफाई कर्मियों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। जिले में नगर पालिकाओं के अलावा नगर पंचायतों में भी सफाई कर्मी की भर्ती को लेकर आवेदन मांगे गए थे। 20 अगस्त तक आवेदन फॉर्म जमा करने की निर्धारित की गई थी। स्थानीय नगर पालिका में भी 162 संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती को लेकर आवेदन मांगे थे। नगर पालिका के मुताबिक 162 पदों के सापेक्ष 34192 आवेदन फार्म प्राप्त हुए हैं। इसमें सबसे ज्यादा आवेदन ओबीसी वर्ग द्वारा किए गए। इसमें 44 पदों के सापेक्ष 7077 आवेदन फार्म आए हैं। खास बात यह है कि इसमें स्नातक से लेकर बीएड, एलएलबी उत्तीर्ण लोगों ने भी आवेदन किए हैं। इधर, नगर पालिका में फार्मों की फीडिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। फार्मों की फीडिंग होने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। नगर पालिका ईओ वीपी सिंह ने बताया कि आवेदन फार्मों की फीडिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। फीडिंग कार्य पूरा होते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।