फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Awareness rally in protest of polyethylene

पॉलीथिन के विरोध में निकाली जागरुकता रैली

Sun, 30 Jul 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बीसलपुर/पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो बीसलपुर/पीलीभीत। Updated Sun, 30 Jul 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Awareness rally in protest of polyethylene
पालीथिन
- राहगीरों को पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने को कहा
विज्ञापन

सनातन संस्कृति विकास समिति के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पॉलीथिन के विरोध में नगर में जागरुकता रैली निकाली। 
सनातन संस्कृति विकास समिति के कार्यकर्ता रविवार को मोहल्ला दुर्गाप्रसाद स्थित समिति कार्यालय में जमा हुए और वहीं से उन्होंने पॉलीथिन के विरोध में जागरुकता रैली निकालनी शुरू कर दी। रैली में शामिल कार्यकर्ता पॉलीथिन के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। कार्यकर्ता रैली समर्थित नारे लिखी पट्टिकाएं भी थामें थे। कार्यकर्ता रास्ते में मिलने वाले लोगों को पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने को प्रेरित भी कर रहे थे। रैली बारह पत्थर चौराहे तक गई और पुन: समिति कार्यालय पर आकर समाप्त हो गई। रैली का नेतृत्व समिति अध्यक्ष डॉ. सबितुर प्रकाश गंगवार ने किया। रैली में डॉ. अवनीश मिश्रा, डॉ. नवरतन गंगवार, मनू, हरीश, सुधाकर, फूलमती, मिथलेश, रामकुमार, मुनेष, संजीव, कृष्ण मोहन, अरविंद, अनमोल, अतुल, विश्राम सिंह, सुशील, प्रवेश, मनोज, कैलाश, जितेंद्र, शैलेंद्र, संतोष, प्रदीप, मुनेंद्र, गजेंद्र, राजीव, हरीओम, सोनपाल, मोहन स्वरूप और मुलायम यादव समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed