{"_id":"622e46d5f3df3f5edf77dc51","slug":"audio-viral-of-ex-mla-pilibhit-news-bly4781568142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत के नाम से जुड़ा ऑडियो सोशल मीडिया पर वारयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत के नाम से जुड़ा ऑडियो सोशल मीडिया पर वारयल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत के नाम से एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पूर्व विधायक की आवाज में कहा जा रहा है कि ...शेखापुर में ऐसा करियो, सबसे कह दियो हेमराज को ही जिताएं, क्योंकि प्रवक्तानंद कहीं से कहीं तक नहीं जीत रहे। जबकि पूर्व विधायक का कहना है कि सब कुछ बनावटी है। राजनीतिक षड्यंत्र में उनकी छवि खराब करने के लिए राजनीतिक विरोधियों ने ऑडियो बनाकर वायरल किया है। इस मामले में वह खुद इसकी छानबीन कर रहे हैं।
किशनलाल राजपूत बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से 2017 से 2022 तक भाजपा के विधायक रहे हैं। अबकी बार भाजपा नेतृत्व ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। उनके स्थान पर स्वामी प्रवक्तानंद को उम्मीदवार बनाया गया था। तभी से उनके बागी होने के आसार दिख रहे थे लेकिन टिकट कटने के तत्काल बाद उन्होंने स्पष्ट किया था कि वह भाजपा के सिपाही हैं और भाजपा के साथ रहेंगे। नेतृत्व का निर्णय मंजूर है। इसके बाद वह चुनाव प्रचार में कहीं सक्रिय नजर नहीं आए। चुनाव में स्वामी प्रवक्ता नंद की जीत हो गई। चुनाव परिणाम के आने बाद रविवार को किशनलाल के नाम के साथ एक ऑडियो वायरल हुआ है। कहा तो यह जा रहा है कि किशनलाल की आवाज है। इसमें किसी व्यक्ति से वह भाजपा को हराने की बात कर रहे हैं।
बरखेड़ा में चुनाव भाजपा जीती है। नेतृत्व भी जानता है कि भाजपा कैसे जीती है। मैं भाजपा का सच्चा सिपाही हूं और उसी तरह से रहूंगा। राजनीतिक विरोधी फर्जी ऑडियो बनाकर मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें वे सफल नहीं हो सकेंगे। ऑडियो की हकीकत तक जाने के लिए मैं खुद छानबीन कर रहा हूं।
विज्ञापन
किशनलाल राजपूत, पूर्व विधायक