{"_id":"7e2816b85b3f56ff4c6dae257165ca55","slug":"audacious-trend-18-on-those-proceedings-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहसिक प्रवृत्ति के 18 लोगों पर कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहसिक प्रवृत्ति के 18 लोगों पर कार्रवाई की तैयारी
Purnpur
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तहत पुलिस ने प्रत्याशी, उनके समर्थक, पूर्व प्रधान आदि को चिन्हित करना शुरू कर दिया है, ताकि चुनाव के दौरान गड़बड़ी आदि पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इसी कड़ी में पुलिस ने दुस्साहसिक प्रवृत्ति के 18 शातिरों को एक साल के लिए पाबंद करने की चालानी रिपोर्ट एसडीएम कोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
मंडलायुक्त, डीआईजी से मिले निर्देश पर पुलिस पंचायत चुनाव के होमवर्क में जुट गई है। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर 18 दुस्साहसिक प्रवृत्ति के लोगों को शांतिभंग की आशंका में एक साल तक के लिए पाबंद करने को पुलिस ने एसडीएम कोर्ट को रिपोर्ट भेजी है। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित पशुओं के वध के आरोपी गांव कंजाखेड़ा निवासी जम्मत खां, डंपी, अलीशान, मजीद, मोहल्ला साहूकारा निवासी मुजीद, शेरपुरकलां के इश्त्याक, चांद मियां, कुरैशियान के अफजाल, जटपुरा निवासी और मारपीट आदि के आरोपी शिवपाल, सूरजपाल, सिमरा ता. घुंघचाई निवासी पंकज, सोमपाल, अजयपाल, हबीबगंज निवासी धर्मेंद्र, तुलसीराम, चुन्नीलाल, भगवंतापुर निवासी कंधई लाल, राजेश्वर के खिलाफ शांतिभंग की आशंका पर एक साल के लिए पाबंद करने की रिपोर्ट एसडीएम कोर्ट भेजी है। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी दुस्साहसिक प्रवृत्ति के हैं। इनके खिलाफ लोग गवाही देने तक की हिम्मत नहीं करते।
विज्ञापन