{"_id":"62645c333beca258525e5ddb","slug":"auction-of-shops-could-not-be-done-new-date-will-be-set-pilibhit-news-bly482531480","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हो पाई दुकानों की नीलामी, लगाई जाएगी नई तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हो पाई दुकानों की नीलामी, लगाई जाएगी नई तिथि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। अपर जिला सहकारी अधिकारी के अचानक अवकाश पर चले जाने के कारण सहकारी क्रय विक्रय समिति के शॉपिंग कांप्लेक्स की दुकानों की नीलामी नहीं हो सकी। नीलाम की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
जिला सहायक निबंधक वीर विक्रम सिंह ने सहकारी क्रय विक्रय समिति परिसर के नवनिर्मित शांपिंग कांप्लेक्स की सभी 18 दुकानों को 21 और 22 अप्रैल को नीलाम करने के निर्देश दिए थे। जिला सहायक निबंधक ने अपर जिला सहकारी अधिकारी डीपी पांडेय को अपनी मौजूदगी में दुकानों की नीलामी कराने के निर्देश दिए थे। इसके लिए नीलाम कमेटी भी गठित की गई थी। नीलाम कमेटी ने निर्धारित तिथि पर दुकानों का नीलाम कराने के संबंध में सारी तैयारियां पूरी कर ली थी।
प्रचार प्रसार भी करा दिया था और समाचार पत्रों में विज्ञापन भी प्रकाशित करा दिया था। अचानक अपर जिला सहकारी अधिकारी को 21 और 22 अप्रैल को अवकाश पर जाना पड़ा, जिससे दुकानों की नीलामी नहीं हो पाई। नीलामी बोली लगाने आए लोगों का मायूस होकर लौटना पड़ा। समिति सचिव विजय सक्सेना ने बताया कि नीलामी की नई तिथि बहत जल्द घोषित कर दी जाएगी।