फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Attempt to kidnap married woman, report filed

Pilibhit News: विवाहिता के अपहरण की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 22 Oct 2023 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap married woman, report filed
न्यायालय से बाहर निकलने पर हुआ विवाद
विज्ञापन



संवाद न्यूज़ एजेंसी
बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद की एक विवाहिता की शनिवार को उसके ससुरालियों ने अपहरण की कोशिश की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी आरती शुक्ला ने बताया है कि उसका विवाह लखीमपुर के थाना हैदराबाद के गांव शेरपुर निवासी अखिलेश्वर शुक्ला के साथ हुआ है । विवाह के कुछ दिनों बाद मनमुटाव हो गया। आरती अपने मायके में आकर रहने लगी। इस समय दोनों पक्षों में मुकदमेबाजी चल रही है ।
कुछ मुकदमे लखीमपुर में और कुछ बीसलपुर न्यायालय में चल रहे हैं । शनिवार को बीसलपुर के मुंसिफ न्यायालय में दोनों पक्षों से संबंधित एक मुकदमे की सुनवाई थी। इस मुकदमे के सिलसिले में दोनों पक्ष आए थे।
विज्ञापन

न्यायालय की कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों पक्ष न्यायालय से बाहर निकल आए। इसके बाद आरती घर जाने के लिए सड़क पर आकर रिक्शे का इंतजार करने लगी। आरोप है कि पीछे से उसके ससुराली आ गए और मुकदमा वापस करने के लिए दवाब बनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि ससुरालियों ने आरती का अपहरण कर गाड़ी में डालने की कोशिश की। शोर-शराबा सुनकर राहगीर जमा हो गए। तभी ससुराल वाले धमकी देते हुए गाड़ी में बैठकर लखीमपुर चले गए।

कोतवाल अशोक पाल ने बताया की आरती की तहरीर पर पति अखिलेश्वर शुक्ला, ससुर दिलीप शुक्ला, जेठ नितिन शुक्ला, चचिया ससुर हरिशंकर शुक्ला और ननद उमा शुक्ला के खिलाफ अपहरण की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed