{"_id":"691e00311bdefdc9dc095db7","slug":"ats-keeping-an-eye-on-pilibhit-medical-college-students-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पीलीभीत के मेडिकल कॉलेज के छात्रों पर एटीएस की नजर, विभागों और हॉस्टल का रिकॉर्ड तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पीलीभीत के मेडिकल कॉलेज के छात्रों पर एटीएस की नजर, विभागों और हॉस्टल का रिकॉर्ड तलब
Wed, 19 Nov 2025 11:09 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:09 PM IST
सार
दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद नेपाल से सटे पीलीभीत जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। यहां स्थित मेडिकल कॉलेज के छात्रों पर भी एटीएस की नजर है। कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एटीएस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर को हुए विस्फोट के बाद नेपाल से सटे होने के चलते पीलीभीत जिले के मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर भी एटीएस की विशेष नजर है। निर्देश मिलने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की सूची तैयार की जा रही है। यहां पढ़ने वाले छात्रों के संबंध में अतिरिक्त जानकारी जुटाई जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों की हर कड़ी को खंगालने के लिए कॉलेज से सभी विभागों और हॉस्टलों का रिकॉर्ड तलब किया गया है।
खास तौर पर जम्मू–कश्मीर के मूल निवासी या वहां शिक्षा प्राप्त कर चुके छात्रों की पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। कॉलेज प्रशासन फिलहाल संख्या बताने से बच रहा है, लेकिन जांच प्रक्रिया जारी है। जांच शुरू होने के बाद मेडिकल कॉलेज में खलबली मची हुई है।