फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Asthma patients are increasing in winter, hospitals are getting crowded

Pilibhit News: सर्दियों में अस्थमा के बढ़ रहे मरीज,अस्पतालों में हो रही भीड़

Wed, 17 Jan 2024 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Asthma patients are increasing in winter, hospitals are getting crowded
मेडिकल कॉलेज में मरीजो को देखते चिकित्सक । संवाद
पीलीभीत। सर्दियों में अस्थमा के मरीज भी बढ़ रहे हैं। इसको लेकर डाक्टर विशेष सतर्कता बरतने की बात कह रहे हैं। मौजूदा समय में ऐसे बुजुर्गों को सुबह शाम टहलने से बचने की जरूरत है। अन्यथा गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते है। जिला अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में जमकर भीड़ हो रही है।
विज्ञापन


पिछले 17 दिनों से मौसम काफी खराब है। धूप न निकलने से पूरा दिन गलन रहती है। कभी ऐसे में धूप निकलने पर सुबह और शाम भयंकर ठंड हो जाती है। ऐसे में बुजुर्गों की दिक्कतें बढ़ जाती है। सरकारी अस्पताल हो या फिर निजी अस्पताल अधिकांश जगहों पर 50 वर्ष से ऊपर के मरीज पहुंच रहे हैं, जिनको सांस, अस्थमा, पैरालायसिस और जोड़ों की दिक्कतें सबसे ज्यादा हो रही हैं।
विज्ञापन

ऐसे मरीजों को डॉक्टर दवा के साथ ही एहतियात बरतने की सलाह अवश्य दे रहे है। उनका कहना है कि ऐसे लोग सुबह शाम को टहलने को न निकलें। क्योंकि एक उम्र के साथ ऐसे लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और वह जल्दी ही बीमारी की चपेट में आ जाते है। कभी कभार ऐसी स्थिति में उनमें हार्ट की समस्याओं का खतरा और अधिक बढ़ जाता है। लोग ठंड में पानी पीना कम कर देते है। ऐसे में खून गाढ़ा हो जाता है। इससे हार्ट की समस्या का खतरा बढ़ जाता है। मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ रमाकांत सागर का कहना है कि बुजुर्गों को इस समय एहतियात बरतने की ज्यादा जरूरत है। इसलिए सर्दी में विशेष ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed