{"_id":"6091dc31d667cbca9649dee9e594562e","slug":"assigned-by-the-clerk-resigns-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुक्त के आदेश पर रिलीव हुए लिपिक ने सौंपा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुक्त के आदेश पर रिलीव हुए लिपिक ने सौंपा इस्तीफा
पीलीभीत।
Updated Wed, 25 Mar 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक संजय सिंह को मंगलवार को परिवहन आयुक्त के आदेश पर रिलीव कर दिया गया। लिपिक ने इसे राजनैतिक दबाव में की गई कार्रवाई बताया और बरेली जाकर संयुक्त शिक्षा निदेशक को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात लिपिक संजय सिंह का स्थानान्तरण संयुक्त शिक्षा निदेशक ने 23 मार्च को बरखेड़ा कर दिया था, लेकिन लिपिक को रिलीव नहीं किया। इस पर मंगलवार को शिक्षक संघ के अमरिया ब्लाक अध्यक्ष मियां मोहम्मद मनाजिर ने शिक्षकों के साथ परिवहन आयुक्त के रविंद्र नायक से मुलाकात की और लिपिक को रिलीव न किए जाने की शिकायत करते हुए उसे सस्पेंड करने की मांग की।
शिक्षकों की शिकायत पर परिवहन आयुक्त ने बीएसए से लिपिक को तुरंत रिलीव करने के निर्देश दिए। परिवहन आयुक्त के आदेश पर रिलीव होने के बाद लिपिक बरेली पहुंच गया और संयुक्त शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा से मिला। उसने आरोप लगाया कि राजनैतिक दबाव के चलते उसका स्थानांतरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
वह स्वयं को कार्य करने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं। इसलिए वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। इस्तीफे में कहा है कि या तो मेरा स्थानांतरण निरस्त किया जाए अथवा इस्तीफा स्वीकार किया जाए।