फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   As God is the true master

परमात्मा का रूप होता है सच्चा गुरु

Tue, 23 Feb 2016 11:32 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 23 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
As God is the true master
संत निरंकारी मंडल के तत्वावधान में हुए गुुरु पूजा दिवस पर अनुयायियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सतगुरु के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पीलीभीत-पूरनपुर हाइवे स्थित संत निरंकारी आश्रम पर मंगलवार को गुरु पूजा दिवस मनाया गया। इस दौरान शाहजहांपुर से आए महात्मा महेश सक्सेना ने कहा कि सभी धर्मों में गुरु के प्रति कोई मतभेद नहीं है। सच्चा गुरु परमात्मा का रूप होता है। यह भेद भी स्वयं सतगुरु ही बताते हैं। कहा कि सच्चे मन से की गई भक्ति मात्र से ही प्रभु के सानिध्य में होने का एहसास प्राप्त हो सकता है। उन्होंने लोगों से पाप, लोभ, दूसरों की बुराई, कुरीतियों से दूर रहने का भी आह्वन किया। इस दौरान अन्य महात्माओं ने भी सतगुरु के उपकारों की भक्ति भावना से प्रार्थना की। इस मौके पर प्रतिपाल सिंह, केएस पटेल, एलसी गोयल, धर्मपाल सिंह, निशा वर्मा, शिव संपत, राममूर्ति, रामआसरे, गंगाराम, देवेंद्र कुमार, रेखा अगनानी, सुचिता, जयराम बाबू, बिहारीलाल, दीपचंद्र, दिलीप, ग्रीश श्रीवास्तव  व कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed