{"_id":"622119d69fd8da3bae679e2c","slug":"arrest-with-syberian-bird-pilibhit-news-bly477212171","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकार कर मारे गए चार साइबेरियन पक्षियों के साथ एक आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकार कर मारे गए चार साइबेरियन पक्षियों के साथ एक आरोपी पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलीनगर। विदेशी मेहमान पक्षियों की सुरक्षा को लेकर भले ही तमाम दावे किए जा रहे हों लेकिन क्षेत्रीय वनकर्मियों की संलिप्ता के चलते शिकारी हावी हैं। बृहस्पतिवार को नौजल्हा वन चौकी के वनकर्मियों ने महाराजपुर गांव में धरपकड़ कर एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया। चार अन्य फरार हो गए। शिकार कर मारे गए चार साइबेरियन पक्षी भी बरामद हुए। देर शाम तक रेंज में पूछताछ के नाम पर कार्रवाई में खेल चलता रहा। मामले को पूरी तरह गोपनीय रखा गया।
हर साल ठंड के दौरान साइबेरिया से सैकड़ों पक्षी शारदा डैम की शोभा बढ़ाने के लिए यहां पहुंचते हैं। सुरक्षा दावों के बीच डैम की तलहटी के शिकारी मछली की आड़ में साइबेरियन का शिकार करने से नहीं चूकते। दरअसल क्षेत्रीय वन चौकी के वनकर्मियों की भूमिका संदिग्ध बताई जाती है। अधिकांश मामले कार्रवाई के बजाय निपटा दिए जाते हैं। वहीं शोर मचने पर विभागीय कार्रवाई को भी अमल में लाया जाता है।
बृहस्पतिवार को सूचना मिलने पर नौजल्हा वन चौकी के दरोगा मोहित सिंह ने टीम के साथ महाराजपुर गांव में धरपकड़ की। पांच आरोपी के मौके पर मिलने की चर्चा हुई। शिकार कर मारे गए चार साइबेरियन पक्षी भी मौके से बरामद हुए। टीम एक आरोपी को पकड़कर रेंज कार्यालय लाई। चर्चा है कि गांव के कुछ लोग सांठगांठ में लग गए। वनकर्मियों ने भी मामले को पूरी तरह गोपनीय रखा। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि एक व्यक्ति को पकड़ा है। चार साइबेरियन पक्षी भी बरामद हुए हैं। पूछताछ की जा रही है।