फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Area near a panchayat meeting several proposals

क्षेत्र पंचायत की बैठक में कई प्रस्ताव पास

Sat, 20 Jun 2015 10:51 PM IST
बरखेड़ा/पीलीभीत।
बरखेड़ा/पीलीभीत। Updated Sat, 20 Jun 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
Area near a panchayat meeting several proposals
क्षेत्र पंचायत की बैठक में राज्य वित्त आयोग व तेरहवें वित्त आयोग की धनराशि से विकास क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक खड़ंजा, नाली व पक्का नाला बनवाए जाने सहित कई प्रस्ताव किये गए। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख ज्ञानप्रकाश गंगवार ने की।
विज्ञापन


विकास खंड कार्यालय के प्रांगण में बने संसाधन केंद्र पर शनिवार को क्षेत्र पंचायत की आयोजित बैठक हुई। बैठक का संचालन सहायक विकास अधिकारी पंचायत मेहरबान सिंह राणा ने किया। उन्होने कहा कि पंचायत चुनाव हेेतु मतदाता सूची के पुुुनरीक्षण कार्य हेतुु 99 बीएलओ लगे हैं। इसके साथ ही 124 प्रगणक पिछड़ी जाति की गणना का कार्य कर रहे हैं। खंड विकास अधिकारी ऋषिपाल ने कहा कि मनरेगा योजना के तहत विकास कार्य ग्राम पंचायतो में कराए गए हैं।
विज्ञापन


 क्षेत्र की लगभग सभी ग्राम पंचायतों में तालाब की खुदाई का काम प्रगति पर है। एडीओ आईएसबी बाबूराम गंगवार ने बताया कि 75 समूह महिलाओ के संचालित है। तीन माह में जिन समूहों ने अच्छा कार्य किया है उन्हे पंद्रह हजार रूपये रिवाल्विंग फंड से दिया जायेगा। बीडीसी सदस्य श्रीमती ज्योति पाठक के पति सपा नेता राजेंद्र पाठक उर्फ  राजू ने शिकायत की कि मनरेगा योजना से माह फ रवरी में ग्राम मुड़िया हुलास में 1.14 लाख की लागत से नाला खुदाई का कार्य कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस कार्य में लगे मजदूरों की मजदूरी का भुगतान कराये जाने की मांग की। बैठक में राजकीय नलकूप, जल निगम, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग व जिला स्तर के अधिकारी मौजूद नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed