{"_id":"b917ce3ccbbb6d84862623c4f8513d56","slug":"are-on-strike-over-the-district-attorney-blew-mannequin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर रहे जिले भर के वकील, फूंका पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर रहे जिले भर के वकील, फूंका पुतला
पीलीभीत।
Updated Thu, 12 Mar 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद में
विज्ञापन
वकील की हत्या के विरोध में जिले भर के वकील कलमबंद हड़ताल पर रहे। अदालती
कामकाज ठप रहा। मुख्यालय पर वकीलों ने कचहरी में प्रदर्शन कर कचहरी गेट
स्थित टनकपुर हाइवे पर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका वहीं बीसलपुर में भी
वकीलों ने जाम लगा प्रदर्शन किया।
वकीलों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर मृतक अधिवक्ता के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने और उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की। शुक्रवार को भी वकीलों ने कलमबंद हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है।
मुख्यालय पर सिविल, सेंट्रल व संयुक्त बार के वकीलों ने इलाहाबाद की घटना पर रोष जताते हुए मुख्यद्वार पर ताला लगाकर पुलिस प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की व प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन का पुतला टनकपुर हाइवे स्थित कचहरी गेट पर फूंका। इससे वहां कुछ देर जाम लग गया।
हड़ताल के कारण न्यायिक कार्य नहीं हुआ। वादकारी तारीख लेकर लौट गए। प्रदर्शन स्थल पर ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। जिसमे मृतक अधिवक्ता के परिवारीजनों को 50 लाख रूपये मुआवजा, उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी और घायल अधिवक्ताओं को पांच-पांच लाख क्षतिपूर्ति दिए जाने, जजी परिसर में पुलिस कर्मचारियों, अधिकारियों के सर्विस रिवाल्वर एवं अन्य शस्त्र लेकर आने पर पाबंदी लगाने।
इलाहाबाद के डीएम व एसपी को निलंबित करने की मांग शामिल है। शुक्रवार को भी मुख्यालय के अधिवक्ता कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल पर रहने वालों में अवधेश मिश्रा, राजकमल रस्तोगी, अमित मिश्रा, विमल वर्मा, शैलेंद्र सिंह, अरुण मिश्रा, बीएस सहोता, बीडी पांडेय, जेपी पांडेय, शिवशर्मा, प्रभात शंखधार, सरोज वाजपेई, मोहत्शिम मलिक, अब्दुल जाहिद अंसारी, स्नेहलता तिवारी, अरुण मिश्रा, हेमंत मिश्रा, सुनील शुक्ला आदि शामिल रहे। वहीं टैक्स बार के वकील भी हड़ताल पर रहे। आशुतोष कुमार सिंह, अचिंतय वैश्य ने बताया कि हड़ताल सफल रही।
पूरनपुर। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में आरोपी दरोगा को शीघ्र गिरफ्तार कर, बर्खास्त कराने, मृतक वकील के परिवार वालों को पचास लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की। उधर, तहसील परिसर में वकीलों की हुई शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर वकील नवी अहमद की आत्मा की शांति को ईश्वर से प्रार्थना की गई।
इस दौरान संजय सक्सेना, विश्वनाथ शुक्ला, अमिताभ मिश्र, कौशलेंद्र भदौरिया, मोहम्मद असलम, देवशर्मा, अमेंद्र सिंह चौपड़ा, सत्यनरायन मिश्रा, साजिद खां, संजय पांडेय, प्रभात सक्सेना, धर्मेंद्र सक्सेना, संजीव सक्सेना, कुलदीप सक्सेना, गिरीश सक्सेना, धीरज प्रधान आदि थे।
बीसलपुर। वकीलों ने नगर में जुलूस निकाला, ईदगाह चौराहे पर चक्का जाम कर एसडीएम को ज्ञापन दिया। अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया।
प्रदर्शन करने वालों में कमलेश सिंह, सुवनेश पाठक, विनोद राय, विष्णु वाजपेई, विश्व मोहन, सियाराम माथुर, वीरेंद्र मिश्रा, सुबोध मिश्रा, अजयवीर सिंह, रविमोहन, राजेश मिश्रा, अनिल यादव, मतलूब अली, सर्वेश सक्सेना, उमेश शुक्ला, रजनीश मिश्रा, राम सिंह, हरीशंकर तिवारी, संजय मिश्रा, अमित मिश्रा, सतीश सक्सेना, प्रमोद पारासर, सत्यवीर मिश्रा, मुकेश शुक्ला, रामेश्वर दयाल, धमेंद्र सिंह थे।