फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Arbitrary transporter driven, continued overloading of sugarcane

ट्रांसपोर्टर मनमानी पर उतारू, गन्ने की ओवरलोडिंग जारी

Sat, 04 Mar 2017 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sat, 04 Mar 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Arbitrary transporter driven, continued overloading of sugarcane
ओवरलोडिंग - फोटो : अमर उजाला
एसपी के बैठक कर रणनीति बनाने से नहीं हो सका समाधान 
विज्ञापन

 गन्ना लदे वाहनों में ओवरलोडिंग पर अफसरों के नियम बनाने के बाद भी ट्रांसपोर्टर मनमानी पर उतारू है। धड़ल्ले से गन्ना की ओवरलोडिंग वाहनों में की जा रही है। सड़कों पर खुद के बनाए गए नियमों को तार तार होता देख अफसर सख्त हुए है। इसके बाद थाना प्रभारियों को गन्ने की ओवरलोडिंग मिलने पर वाहनों को सीज करने के निर्देश दिए गए है। 

बीते दिनों गन्ना लदे ओवरलोड वाहनों से कई लोगों की जान चली गई। इसके अलावा दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए। लगातार हो रहे हादसों के बाद भाजपा नेताओं के प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन ओवरलोडिंग को लेकर गंभीर हुआ था। एसपी देवरंजन वर्मा, सीओ सिटी अनुराग दर्शन ने परिवहन विभाग व प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में ट्रांसपोर्टरों संग बैठक की थी। इसमें ट्रक की बॉडी से तीन फिट से अधिक ऊंचाई और पीछे की ओर गन्ना न भरने की सख्त हिदायत दी थी। ऐसे में दर्जनभर ट्रकों को सीज भी किया गया था। अफसर नियम बनाकर संतुष्ट हो गए। इधर ट्रांसपोर्टर मनमानी पर उतारू हो गए। वाहनों में गन्ने की ओवरलोडिंग जस की तस रही। शनिवार को नियमों की धज्जियां उड़ता देख अफसर फिर संजीदा हुए है। सीओ सिटी अनुराग दर्शन ने कहा कि थाना प्रभारियों को ओवरलोड ट्रकों को सीज करने के निर्देश दिए गए है। एआरटीओ के साथ जाकर इस पर कार्रवाई कराई जाएगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed