फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Applause rang every song on a land mine ...

ऐसा देश है मेरा... गीत पर खूब बजी तालियां

Wed, 16 Dec 2015 10:42 PM IST
plibhit
plibhit Updated Wed, 16 Dec 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
Applause rang every song on a land mine ...

तीन दिवसीय जनपदीय स्काउट रैली का बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। इस मौके पर स्काउट गाइड ने आकर्षक टेंट बनाए और झांकियां निकाली गई। स्काउट व गाइड में क्रमश: पूरनपुर पब्लिक इंटर कॉलेज व आर्य कन्या पीलीभीत ओवरऑल चैंपियन रहे। संयुक्त शिक्षा निदेशक शिव प्रकाश द्विवेदी ने पुरस्कार वितरित किए।

विज्ञापन

गांधी स्टेडियम में सोमवार से जनपदीय रैली का आयोजन किया गया था। इसमें जिले के सभी ब्लाकों से स्काउट गाइड की 40 टीमों ने प्रतिभाग किया था। बुधवार को मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक शिव प्रकाश द्विवेदी ने दीप जलाकर समापन समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं में आत्मबल पैदा करने में स्काउट गाइड का विशेष योगदान है। एक स्काउट जीवन में हर परिस्थिति में सामन्जस्य बैठाकर आगे बढ़ सकता है।
विज्ञापन

इससे पूर्व उन्होंने स्काउट गाइड द्वारा बनाए गए टेंट और निकाली गई झांकियों का निरीक्षण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिसमें ऐसा देश है मेरा गीत काफी पंसद किया गया। रैली में स्काउट वर्ग पीआईसी पूरनपुर और गाइड वर्ग में आर्य कन्या पीलीभीत को ओवरऑल चैंपियन चुना गया। डीआईओएस जेके वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधानाचार्य श्यामा कुमार, डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, सत्येंद्र मोहन शर्मा, करूणा शंकर शुक्ला, ब्रह्मशंकर गंगवार, मुनीष चंद्र शर्मा, रमाकांत शर्मा, वीरेंद्र कुमार, अखलाक हसन, डॉ. शरद सक्सेना, महेश बाबू, डॉ. योगेश गंगवार, राम प्रसाद सरोज, शशिबाला, गुप्ता, डीएल राना, लक्ष्मी देवी, तजेंद्र कौर, भारती दीक्षित, निरूपमा शर्मा, मीना कुमारी, कमलेश गंगवार, मिथलेश पांडेय, रचना गंगवार, सचिन सक्सेना सहित कई लोग मौजूद रहे।


स्वागत करने की लगी रही होड़
रैली का समापन दो बजे होना था लेकिन मुख्य अतिथि के इंतजार में स्काउट गाइड के बच्चे स्टेडियम में उनका इंतजार करते रहे। देरी से पहुंचने के बाद आयोजक मंडल उनके स्वागत में व्यस्त हो गया। स्वागत करने वालों की लिस्ट लंबी होने के चलते एक घंटे से अधिक समय तक स्वागत होता रहा। इसकी बच्चे एवं अन्य अध्यापकों में काफी चर्चा रही। वहीं कार्यक्रम देरी से समाप्त होने के कारण शारदा पार जाने वाले छात्र छात्रों को भी दिक्कत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed