फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Another pregnant woman found corona infected

एक और गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित मिली

Mon, 06 Jun 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Another pregnant woman found corona infected
Another pregnant woman found corona infected
पीलीभीत। जिले में एक और गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित मिली है। संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने टीम भेजकर परिवार के बाकी लोगों के सैंपल कराए हैं। जिले में पिछले एक सप्ताह से कोरोना के नए केस मिलना शुरू हो गए हैं। अब तक कुल छह केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन

हैरानी की बात ये हैं कि उनमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं दिखे। जांच के बाद ही संक्रमण की पुष्टि हो पाई है। अमरिया क्षेत्र की एक गर्भवती महिला ने दो दिन पहले ही जिला अस्पताल दवा लेने आई थी। बाकी जांच के साथ डॉक्टरों ने कोविड की जांच भी कराई। जिसकी रिपोर्ट रविवार को काई। जांच में महिला संक्रमित मिली।
विज्ञापन

इस महिला की भी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। इसमें कोरोना के कोई लक्षण भी नहीं दिख रहे थे। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा का कहना है कि वायरस हमारे वातावरण में मौजूद है। इसे नकारा नहीं जा सकता। इक्का दुक्का केस इस तरह से मिलते रहेंगे। उन्होंने बताया कि अमरिया क्षेत्र की एक गर्भवती महिला संक्रमण की चपेट में आई है। फिलहाल वह ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed