फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Another FIR against chairman sons

जहानाबाद चेयरमैन के बेटों पर एक और एफआईआर दर्ज

Tue, 09 Jun 2020 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Another FIR against chairman sons
पीलीभीत। दो जून को ही जहानाबाद चेयरमैन ममता गुप्ता के पति दुर्गाचरन गुप्ता और उनके बेटों पर एफआईआर दर्ज हुई थी। रिपोर्ट लिखाने वाले कपड़ा व्यापारी चेयरमैन के बेटों पर जानलेवा हमले का एक और मामला सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराया है। इसमें अस्पताल में भर्ती बेटे को देखने जा रहे कपड़ा व्यापारी को रास्ते में रोककर हमला करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

कस्बा जहानाबाद के मोहल्ला काजीटोला के निवासी रेडीमेड कपड़ों के व्यापारी धीरेंद्र गुप्ता ने सुनगढ़ी थाने में दी गई तहरीर में बताया कि दो जून को चेयरमैन पति और बेटों ने उनके पुत्र प्रिंस को पुरानी रंजिश में घर बंधक बनाकर पीटा था। इस मामले में चेयरमैन पति को पुलिस जेल भेज चुकी है। उनका बेटा प्रिंस जिला अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित के अनुसार सात जून की दोपहर तीन बजे जिला अस्पताल में भर्ती बेटे को देखने के लिए आ रहे थे। रास्ते में कार में सवार होकर चेयरमैन पुत्र शिवा गुप्ता, शगुन गुप्ता अपने तीन अज्ञात साथियों संग आए और रोक लिया। गाली गलौज करते हुए उनकी पिटाई करने लगे। शिवा गुप्ता ने तमंचे से फायर किया, जो मिस हो गया। राहगीरों के जमा होने पर हमलावर धमकी देकर भाग गए। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर शिवा गुप्ता, शगुन गुप्ता और तीन अज्ञात पर रास्ता रोक जानलेवा हमला करने, मारपीट और धमकाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed