{"_id":"68a76d4b8f24ecdd3a0772ab","slug":"anguri-devis-team-won-the-basketball-final-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-142312-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अंगूरी देवी की टीम ने जीता बास्केटबॉल का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अंगूरी देवी की टीम ने जीता बास्केटबॉल का फाइनल
Fri, 22 Aug 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम में बृहस्पतिवार को हुई जिला स्तरीय विद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की टीम ने जीता।
प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राएं भी पहली बार खेल प्रतियोगिता में शामिल हुईं। बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन अंगूरी देवी बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य उपासना शर्मा और जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने किया।
अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर बेहतर खेल प्रदर्शन करने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में अंगूरी देवी बालिका विद्यालय, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, जीजीआईसी पीलीभीत, राम इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मरौरी, बरखेड़ा, बीसलपुर व नगर क्षेत्र पीलीभीत सहित आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला मुकाबला अंगूरी देवी और आर्य कन्या इंटर कॉलेज की टीमों के बीच हुआ। इसमें अंगूरी देवी की टीम ने 22/12 से जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला रामा इंटर कॉलेज और जीजीआईसी की टीम के बीच हुआ। इसमें जीजीआईसी की टीम 18/12 से विजयी रही। फाइनल मैच आर्य कन्या इंटर कॉलेज और अंगूरी देवी की टीम के बीच खेला गया। अंगूरी देवी की टीम ने 26/17 अंकों से जीत हासिल की।
विज्ञापन
इस बार शासन के निर्देश पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बालिकाओं ने भी माध्यमिक विद्यालयी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। शासन के निर्देश के मुताबिक कस्तूरबा गांधी की अलग यूनिट के रूप में बालिकाएं प्रतिभाग करेंगी। मंडल स्तर की होने वाली प्रतियोगिता में भी कस्तूरबा की बालिकाओं से ही उनका मुकाबला होगा।
कस्तूरबा विद्यालय की दो टीमों का अंडर 14 और अंडर 17 में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर मंडल के लिए चयन किया गया। जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि चयनित टीमें 28 अगस्त को शाहजहांपुर जिले में होने वाली मंडलीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, विजय लक्ष्मी, अरविंद कुमार, रीना मिश्रा, वीरेंद्र गंगवार, विभा मिश्रा, पिंकी देवी पाल, कमल किशोर, एकता सैनी का सहयोग रहा।