{"_id":"59526bd84f1c1bad588b4572","slug":"anger-blows-on-poor-power-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब बिजली सप्लाई पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब बिजली सप्लाई पर फूटा गुस्सा
Tue, 27 Jun 2017 08:01 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 27 Jun 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
खराब बिजली सप्लाई पर फूटा गुस्सा
Link Copied
खराब बिजली सप्लाई के विरोध में व्यापारियों ने एसडीओ कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीओ का घेराव कर खरी-खोटी सुनाई। उधर घुंघचाई में भी खराब बिजली सप्लाई के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। व्यापारी नेता हाजी लाडले के नेतृत्व में एसडीओ कार्यालय पहुंचे व्यापारी नेताओं ने खराब बिजली सप्लाई के विरोध में धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन स्थल पर हुई सभा में कहा गया कि तहसील मुख्यालय को 18 घंटे बिजली सप्लाई की प्रदेश सरकार की घोषणा हवाई साबित हो रही है। भीषण गर्मी में नगर सहित क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से मात्र 10-12 घंटे ही बिजली सप्लाई मिल रही है। खराब बिजली सप्लाई को लेकर उपभोक्ता परेशान है। सभा में कहा गया कि अफसर समस्या पर मोबाइल रिसीव नहीं करते। शाम होते ही कुछ अफसरों के मोबाइल बंद हो जाते है। अफसरों की तानाशाही को कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। शीघ्र बिजली सप्लाई में सुधार नहीं हुआ। तब उग्र आंदोलन होगा। इस दौरान धरना स्थल पर पहुंचे एसडीओ को उग्र व्यापारियों ने खराब बिजली सप्लाई को लेकर खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।