{"_id":"66ce4b87d48461249404f544","slug":"an-innocent-child-fell-into-a-pond-while-playing-his-body-was-found-the-next-day-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-121552-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खेलते समय तालाब में गिरा मासूम, अगले दिन मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खेलते समय तालाब में गिरा मासूम, अगले दिन मिला शव
विज्ञापन
मृतक अशरफ।
कलीनगर। घर से बाहर खेल रहा दो वर्षीय मासूम पास में ही स्थित तालाब के निकट पहुंच गया और गिर गया। घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। दूसरे दिन मंगलवार को तालाब से उसका शव बरामद हुआ। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
हादसा माधोटांडा क्षेत्र के गुलाबटांडा गांव में हुआ। गांव निवासी पूर्व प्रधान शेर मोहम्मद ने बताया कि उनके पुत्र एहसान की गांव में ही शादी हुई है। कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके रहने गई थी। सोमवार को एहसान का दो वर्षीय पुत्र अशरफ नानी के घर के बाहर खेल रहा था।
इस दौरान वह खेलते हुए पास में ही स्थित तालाब के निकट पहुंच गया और किसी तरह पानी में गिर गया। इसकी परिजनों को जानकारी नहीं हो सकी। घर न लौटने पर परिजन चिंतित हुए और मासूम की खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
देर रात सूचना पुलिस को भी दी गई। मंगलवार सुबह पुलिस ने गांव पहुंचकर जानकारी जुटाई। इसके बाद तालाब में बच्चे के डूबने की आशंका जताकर गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। जिसपर तालाब में उसका शव बरामद हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन परिजनों ने इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी अचल कुमार ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।