फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   An innocent bike rider died after being hit by a truck, a couple got injured

Pilibhit News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार मासूम की मौत, दंपती घायल

Fri, 29 Aug 2025 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 29 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
An innocent bike rider died after being hit by a truck, a couple got injured
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार मासूम की मौत हो गई। जबकि, माता-पिता घायल हो गए। सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हादसा बुधवार रात सुनगढ़ी क्षेत्र के पूरनपुर मार्ग स्थित वृद्धा आश्रम के निकट हुआ। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम मुडलिया रामकिशन निवासी गौरव मिश्रा पुत्र रमाकांत मिश्रा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बुधवार की रात लगभग आठ बजे वह अपनी पत्नी नीलम मिश्रा और एक वर्षीय पुत्र प्रांजल के साथ बाइक से पीलीभीत शहर स्थित अपने दूसरे मकान पर जा रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान पूरनपुर रोड पर वृद्धा आश्रम के समीप पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गौरव, उनकी पत्नी और पुत्र गंभीर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मासूम प्रांजल की हालत गंभीर देखते हुए उसे बरेली रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसी दिन प्रांजल की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को पीलीभीत लाए और सूचना सुनगढ़ी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने गौरव की तहरीर पर ट्रक नंबर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed