फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   An elderly man misdeed a class five student in Pilibhit

बुजुर्ग ने बच्ची से की दरिंदगी: छात्रा को पकड़ गन्ने के खेत में ले जाकर बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 08 Sep 2022 10:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 08 Sep 2022 10:06 PM IST
सार

पीड़ित छात्रा ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन बालिका को लेकर देर शाम थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
An elderly man misdeed a class five student in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पीलीभीत में घर से बाबा को दराती देने के लिए निकली कक्षा पांच की दस वर्षीय छात्रा को 55 वर्षीय वृद्ध ने घास के बहाने पकड़ लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

थाना अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव निवासी एक ग्रामीण की 10 वर्षीय बेटी गांव में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ रही है। गुरुवार को भी स्कूल गई थी। छुट्टी के बाद बच्ची घर आई। खाना खाने के बाद करीब तीन बजे खेत पर काम कर रहे अपने बाबा को दराती देने के लिए घर से निकली थी। गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर पहुंच पाई थी।

विज्ञापन

आरोप है कि वहां थाना क्षेत्र के गांव अलकथान निवासी 55 वर्षीय वृद्ध ने घास देने के बहाने बालिका को रोक लिया और पकड़कर गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन बालिका को लेकर देर शाम थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। थाना अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि कक्षा पांच की छात्रा के साथ दुष्कर्म की जानकारी परिजनों द्वारा दी गई है। मामले में कार्यवाही कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed