{"_id":"625734f0177be36a555dde5a","slug":"an-elderly-farmer-going-on-foot-was-hit-by-a-dumper-dies-pilibhit-news-bly481419770","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत, चालक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत, चालक हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूरिया। लकड़ी डिपो से घर वापस लौट रहे मजदूर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर गंभीर घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है।
कस्बा न्यूरिया के मोहल्ला खब्बापुर निवासी 38 वर्षीय अयूब हुसैन लकड़ी लोड करने का कार्य करता था। परिवार के पालन पोषण की जिम्मेदारी निभा रहा था। मंगलवार को कस्बे में स्थित लकड़ी डिपो पर वाहन में लकड़ी लोड करने के लिए गया था। कार्य पूरा होने के बाद शाम करीब छह बजे साथियों के साथ घर वापस लौट रहा था। कस्बे के कच्चे रास्ते पर पहुंचा तो न्यूरिया कॉलोनी की ओर से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने मजदूर को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में मौके पर मौजूद साथी उसको लेकर न्यूरिया अस्पताल के लिए रवाना हुए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी की मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि बाइक चालक को हिरासत में लिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।