फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   American organization will beautify the lives of children suffering from congenital disease

अमेरिका की संस्था संवारेगी जन्मजात बीमारी से ग्रस्त बच्चों की जिंदगी

Sat, 09 Apr 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
American organization will beautify the lives of children suffering from congenital disease
पीलीभीत। क्लब फुट यानी ऐसे बच्चे जो टेढ़े-मेढ़े हाथ पैरों के साथ पैदा होते हैं। उनकी जिंदगी संवारने के लिए अमेरिकी संस्था मिरेकल फीट ने हाथ बढ़ाया है। संस्था जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में क्लीनिक शुरू करने जा रही है। यहां जिले में क्लब फुट बीमारी से ग्रस्त बच्चों का निशुल्क इलाज हो सकेगा। क्लीनिक का उद्घाटन शनिवार को होगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत जन्मजात बीमारियों से ग्रस्त बच्चों का निशुल्क इलाज कराया जाता है। आरबीएसके दुनिया भर की संस्थाओं के सहयोग से बच्चों को इलाज मुहैया कराता है। मिरेकल फीट संस्था ने अब पीलीभीत की तरफ हाथ बढ़ाया है। शुक्रवार को संस्था की स्टेट ब्रांच मैनेजर संगीता कुलश्रेष्ठ टीम के साथ यहां आईं। वह आरबीएसके के डीईआईसी मैनेजर से मिलीं। जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में संस्था ने क्लीनिक बनाया गया है। यहां क्लब फुट बीमारी से ग्रस्त बच्चों का इलाज निशुल्क होगा। समय-समय पर कैंप भी लगेंगे। क्लीनिक का उद्घाटन शनिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 30 बच्चे क्लब फुट बीमारी से ग्रस्त
जिले में 30 बच्चे क्लब फुट बीमारी से ग्रस्त हैं। संस्था की मदद से इनका इलाज कराया जाएगा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के डीईआईसी मैनेजर मोहम्मद जुबैर के अनुसार मिरेकल फीट के क्लीनिक से क्लब फुट ग्रस्त बच्चों का इलाज हो सकेगा। संस्था की टीम शुक्रवार को यहां आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed